रिषिकेष, नवम्बर 7 -- Rishikesh News: आईडीपीएल में सिटी गेट पर मोबाइल शॉप में लाखों के मोबाइल और गैजेट की चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुलिस को तीन संदिग्ध दिखे हैं। उनकी पहचान के लिए पुलिस टीमें प्रयास में जुटी हैं। आसपास के जिलों पुलिस संदिग्धों को तलाश रही है। एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जल्द चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। मालूम हो कि गुरुवार की आधी रात को अश्वनी गुप्ता और अरोही गुप्ता की मोबाइल की दुकान को अज्ञातों ने खंगाल दिया था। पीड़ितों ने 40 से 50 लाख रुपये मोबाइल आदि चोरी होने का दावा किया था। जबकि, पुलिस ने पीड़ित की ओर से महज दस मोबाइलों के ही जानकारी उपलब्ध कराने की बा...