रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- Rishikesh News: निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। अंडर-14 में डीएसबी ने एनडीएस को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि अंडर-18 के फाइनल में एनडीएस ने रेड फोर्ट स्कूल को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। गुरुवार को श्यामपुर स्थित इंडस स्कूल के खेल मैदान में जीत का जुनून, खिलाड़ियों का शानदार तालमेल और खिताब के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। टूर्नामेंट में देहरादून जनपद के 20 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 में आठ और अंडर-18 में 12 टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और खेल भावना से प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी और प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी ने ...