रिषिकेष, अगस्त 27 -- Rishikesh News: शहर की एक युवती की सोशल मीडिया पर फर्जी आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को एक शख्स नाम दिया है, जिसकी जांच पुलिस ने अब शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवती ने सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो से छवि को क्षति पहुंचने के साथ ही आघात पहुंचने की बात भी कही है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...