Rishikesh News: फंदे से लटका मिला बुजुर्ग
रिषिकेष, सितम्बर 30 -- Rishikesh News: ऋषिकेश,संवाददाता। त्रिवेणी घाट स्थित पार्किंग में एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घाट चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि 62 वर्षीय जगदीश त्रिवेणी घाट के आसपास घूमता था। वह कई बार पार्किंग वालों के साथ भी काम करता था। सोमवार रात वह पार्किंग में बने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब कर्मचारी आए तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर कई तो बुजुर्ग फंदे से लटका मिला। बताया कि मृतक के पते की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.