रिषिकेष, अक्टूबर 8 -- Rishikesh News: लालपानी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट से दुर्गंध की समस्या को लेकर आंदोलनरत स्थानीय लोगों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। प्लांट का संचालन ठप होने से नगर क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। न सिर्फ घरेलू कचरा उठाने में निगम को दिक्कत आ रही है, बल्कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से भी कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। गुरुवार को भी कूड़ा कलेक्शन की यह समस्या बनी रही। वैकल्पिक तौर पर निगम के कलेक्शन वाहनों ने कचरा हरिद्वार रोड स्थित डंपिंग जोन तक ही पहुंचाया। कूड़ा उठाने के बाद निगम के सामने अब इसके निस्तारण की चुनौती बनी हुई है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार कचरा जमा करने के बाद तत्काल उसका निस्तारण नहीं किया जाना है, मगर प्लांट बंद होने से निस्तारण में निगम की टीम को दुश्वारियां पेश आ र...