रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: डोईवाला में जिला योजना समिति के चुनाव में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। तीन प्रत्याशियों में से जमना देवी ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी और निर्दलीय रियासत अली के बीच मुकाबला होगा। जिला योजना समिति के चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच में तीनों के पर्चे वैद्य पाए गए थे। बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमना देवी के चुनाव मैदान से हटने के चलते अब मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच होगा। जिला योजना समिति के लिए 16 अक्तूबर को डोईवाला तहसील में मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना कराई जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव मैदान में ...