रिषिकेष, जुलाई 23 -- Rishikesh News: दून गंगा रोटरी क्लब छिद्दरवाला का चौथा पदग्रहण समारोह उत्साह के साथ हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर पूरण चंद्र रमोला को अध्यक्ष, त्रिलोक बेदवाल को सचिव और कमल रावत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। छिद्दरवाला में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीता कालरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने क्लब को जनसेवा के कार्यों में निरंतर आगे रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तीन नए सदस्यों ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक सदस्य अनुराग शर्मा, बृजेश बिश्नोई, बलराज सिंह, कृष्ण कुमार थापा, रवि पोखरियाल, मोर सिंह असवाल, गोकुल रमोला, हेमंत गुलाटी, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...