रिषिकेष, अगस्त 28 -- Rishikesh News: भट्टोंवाला ग्राम सभा में प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए 3.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। ग्राम सभा भट्टोवाला के लोग बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। भट्टोवाला में ग्राम प्रधान संगीता राणा ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा जब भी किसी समस्या अथवा विकास कार्य को विधायक प्रेमचंद के सम्मुख रखा जाता है, उनके द्वारा उसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाता है। भट्टोंवाला पुल की वित्तीय स्वीकृति इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...