रिषिकेष, जुलाई 4 -- Rishikesh News: पब्लिक इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सचिन को पीटीए और एसएमसी अध्यक्ष बनाया गया। शनिवार को डोईवाला स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में पीटीए गठन हेतु बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पीटीए अध्यक्ष पद पर सचिन तथा कोषाध्यक्ष पद पर कनिका गिरी का चयन किया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गीता देवी को सौंपी गई, जबकि सदस्यों के रूप में अमर सिंह, ममता, मंगला वर्मा, मोहम्मद इकरार एवं नूर साहिबा को चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति में भी अध्यक्ष पद पर सचिन को दायित्व दिया गया। एसएमसी के उपाध्यक्ष के रूप में हेमलता तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंजना और बसंती देवी का चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...