रिषिकेष, सितम्बर 28 -- Rishikesh News: डोईवाला, संवाददाता। आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था ने वन विभाग के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें श्राद्ध पक्ष में पितरों की स्मृति में पौधारोपण कर लोगों ने पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया। सोमवार को थानों स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी महाराज ने कहा कि पितरों की स्मृति में पौधारोपण जैसे कार्यक्रम समाज को पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश देते हैं। पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की अमूल्य विरासत हैं। थानों वन रेंज अधिकारी नत्थी लाल डोभाल, थानो के प्रधान चन्द्र प्रकाश तिवारी, रामनगर डांडा के प्रधान जयेंद्र सिंधवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी गीतांजलि रा...