रिषिकेष, अगस्त 17 -- Rishikesh News: परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सोमवार को हुई। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। सोमवार को डोईवाला ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...