रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: पब्लिक इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ जौलीग्रांट, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने नगर में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। वहीं संभव कला मंच की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

नशे से दूर रहने की अपील सोमवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव आशा रानी पैन्यूली ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को विनाश की स्थिति में पहुंचा देता है। नशे की लत से व्यक्ति का सामाजिक जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लो...