रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: ऋषिकेश की नीरजा गोयल ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें उत्तराखंड खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में प्रथम आने पर योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। नीरजा गोयल एक पैरा इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ऋषिकेश की संस्थापक हैं। ट्रस्ट के माध्यम से वे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण तथा जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क फिजियोथेरेपी जैसी सेवाओं में योगदान दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...