रिषिकेष, अक्टूबर 18 -- Rishikesh News: निर्मल आश्रम अस्पताल की ओर रविवार को आयोजित 19वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ आश्रम के महंत बाबा राम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीते-जी रक्तदान और मरने के बाद नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। शिविर में संत जोध सिंह ने चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र में निर्मल आश्रम के कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...