रिषिकेष, अक्टूबर 8 -- Rishikesh News: पब्लिक इंटर कॉलेज में गुरुवार को सेवा संकल्प दिवस के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित हुए। निबंध प्रतियोगिता में इशिका चौधरी ने प्रथम, शिवानी गुप्ता ने द्वितीय और सिदरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में शिवानी प्रथम, सुशांत द्वितीय और दीपांजली भारती तृतीय रहीं। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, नेपाली और पंजाबी गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। आरूशा और आयुष ने भाषण के माध्यम से सेवा संकल्प दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, कार्यक्रम समन्वयक अश्वनी गुप्ता, भुवनेश वर्मा, रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, पूजा जोशी, राधा गुप्ता, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, तेजवीर सि...