रिषिकेष, अक्टूबर 2 -- Rishikesh News: भानियावाला में नशे के कथित कारोबार को लेकर वार्ड नंबर 10 के स्थानीय लोगों ने सभासद ईश्वर रौथान के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी राकेश गुसाई को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सपेरा बस्ती के आसपास नशे के कारोबार की शिकायतें सामने आ रही हैं। क्षेत्र में दो बड़े स्कूल भी हैं, जिससे बच्चों और युवाओं पर इसके गलत प्रभाव को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। लोगों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बाहरी लोगों और कबाड़ियों का सत्यापन कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...