रिषिकेष, अगस्त 22 -- Rishikesh News: नशा तस्करी में संलिप्त एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी में पुलिस को युवक से एक किलो 100 ग्राम गांजा मिला है। पूछताछ में आरोपी पहचान बजरंगी निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के रूप में हुई है। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपी को बीते शुक्रवार की रात गश्त में घमंडपुर रोड से पकड़ा गया है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इससे भी आरोपी दो आपराधिक मामलों में जेल भेज चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...