Rishikesh News: नर्सिंग में नॉलेज और स्किल्स का होना जरूरी: रेचल थोमस
रिषिकेष, अक्टूबर 25 -- Rishikesh News: एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रविवार को वर्ष 2026 बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए लैम्प लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशनल में नॉलेज, स्किल्स और एटीट्यूड का समावेश होना जरूरी है। कार्यक्रम में नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं को अनुशासन और सेवाभाव के प्रति फ्लारेंस नाईंटिगेल शपथ भी दिलायी गई। ऋषिकेश स्थित एम्स के मुख्य सभागार में आयोजित काय्रक्रम का शुभारंभ मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर रेचल थोमस ने किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र चुनौतियों भरा पेशा है और इसमें मानसिक और शारीरिक दोनों ही प्रकार के स्वास्थ्य को मजबूत रखना होता है। इस पेशे में संयम, देखभाल, भावना और लगाव के साथ की जाने वाली सेवा शामिल है। उन्होंने साइंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.