Rishikesh News: दो लाख 98 हजारों की धोखाधड़ी में केस
रिषिकेष, सितम्बर 25 -- Rishikesh News: रानीपोखरी और ऋषिकेश में दो लोगों के साथ साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर दो लाख 98 हजार रूपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अतुल रावत निवासी मनसा देवी, ऋषिकेश ने तहरीर देकर बताया कि 24 सितंबर को मोबाइल फोन के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया। झांसा देकर बैंक खाते से दो लाख रूपये की धोखाधड़ी कर दी। वहीं, रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक गीता पत्नी सुधीर मोहन ने तहरीर देकर बताया कि उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 98 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.