रिषिकेष, सितम्बर 8 -- Rishikesh News: उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भी अब दूरबीन विधि (लैप्रोस्कोपी) से मरीजों को ऑपरेशन किया जा रहा है। इस विधि से मंगलवार को अस्पताल में एक महिला की पित के थैली से दस पथरी निकाली गई। महिला छह माह से पथरी के दर्द से पीड़ित थी। मंगलवार सुबह 9:30 बजे अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन लोकेश सलूजा की टीम ने आशुतोषनगर निवासी 37 वर्षीय पूनम को ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे में पूनम का सफल ऑपरेशन हुआ। पूनम की पित की थैली में 10 एमएम की दस पथरी थी। उन्हें श्रीनगर से ऋषिकेश के उपजिला चिकित्सालय में भेजा गया था।डॉ. सलूजा ने बताया कि दूरबीन विधि से मरीजों का बिना चीर-फाड़ के ऑपरेशन किया जा रहा है। इस विधि का लाभ यह है कि मरीज की 15 दिन में ही डिस्चार्ज करने की स्थिति में आ जाता है। जबकि, ऑपरेशन पारंपरिक तरीके में मरीज को महीन...