Rishikesh News: थोक विक्रेताओं के गोदामों का प्रशासनिक टीम ने किया औचक निरीक्षण
रिषिकेष, सितम्बर 1 -- Rishikesh News: चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच जमखोरी की आशंका में मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने नगर क्षेत्र में थोक व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम और तहसीलदार ने विभिन्न गोदामों की बारिकी से जांच की। व्यापारियों के स्टॉक का बिलों व बिक्री के रजिस्ट्रर से भी मिलान किया, जिसमें किसी तरह की खामी नहीं मिली। मंगलवार को एसडीएम कुमकुम जोशी ने हरिद्वार रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़तियों की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों में रजिस्ट्रार से उन्होंने उपलब्ध प्याज के स्टॉक को भी देखा। जांच में उन्हें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। आढ़तियों को जागरूक करते हुए उन्होंने किसी भी व्यक्ति के अचानक अत्याधिक मात्रा में प्याज की खरीदारी कर जमखोरी का शक होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.