रिषिकेष, अगस्त 3 -- Rishikesh News: भानियावाला स्थित सपेरा बस्ती में दो घरों में तोड़फोड़ और महिला से मारपीट के आरोप में पुलिस ने नौ नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक चंचल नाथ ने बताया कि एक अगस्त को वह पत्नी और भाभी के साथ मोथरोवाला में आयोजित शोकसभा में गए थे। इसी बीच रात नौ बजे कबीर नाथ, मितवा नाथ, कुणाल नाथ, मोनू नाथ, मोती नाथ, जितेंद्र नाथ, संदल नाथ, आका नाथ और मनीषा नाथ अज्ञात लोगों के साथ घर में घुसे। उन्होंने घर के भीतर वाशिंग मशीन, बाइक, फ्रिज, पंखा, अलमारी, टीवी समेत सभी सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी भाई क्रांति नाथ के घर पहुंचे और वहां भी जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने क्रांति नाथ की बहू के साथ मारपीट और बदसलूकी भी की। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया ...