रिषिकेष, सितम्बर 17 -- Rishikesh News: तीर्थनगरी में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती आस्था के साथ मनाई गई। निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों, ठेकेदारों और श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों और पूजा स्थलों पर हवन, आरती और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम हुए। इस दौरान लोगों ने सुख-समृद्धि और निर्माण कार्यों में सफलता की कामना की। मायाकुंड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह वेलफेयर कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के सदस्य एकत्रित हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना, हवन और आरती में हिस्सा लिया। एसोसिएशन के संरक्षक ओमप्रकाश पंत ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कौशल के देवता के रूप में पूजा जाता है। विश्वकर्मा जयंती मेहनत, कौशल, ...