Rishikesh News: तय रूट पर ही कराएं कांवड़ियों का आवागमन : एसपी
रिषिकेष, अगस्त 6 -- Rishikesh News: भारी बारिश में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को परखने के लिए एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र व आसपास पार्किंग के साथ ही यात्रा पड़ावों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगाघाटों का भी निरीक्षण करते हुए जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सीओ तुषार बोरा को दो टूक कहा कि पूर्व में निर्धारित रूटों से कांवड़ियों का नीलकंठ आवागमन कराया जाए। उनके वाहनों को पार्किंग स्थलों में ही पार्क कराना सुनिश्चित करें। मार्गों पर बेतरतीब वाहन पार्किंग को लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण में कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बारिश में भी कांवड़ियों में उत्साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.