रिषिकेष, अगस्त 28 -- Rishikesh News: ढालवाला क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान मुनिकीरेती पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों से पुलिस टीम को करीब 400 ग्राम चरस मिली। इलैक्ट्रिक तराजू भी आरोपियों से पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में पहचान सागर निवासी तपोवन, मुनिकीरेती व धर्म सिंह राणा निवासी गंगी, घनसाली, टिहरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया है। आरोपी सागर पूर्व में भी नशा तस्करी में जेल जा चुका है। बताया कि टिहरी पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सहयोग से यह तस्कर पकड़ में आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...