रिषिकेष, सितम्बर 28 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। छात्रसंघ की नई टीम के चुनाव में 1359 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 948 छात्राएं और 411 छात्र शामिल हैं। चुनाव को लेकर कॉलेज परिसर में दिनभर तैयारियां चलती रहीं।डोईवाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ के छह पदों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पर चार, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को होने वाला मतदान प्रत्याशियों के साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए भी खास रहेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी, आज मतद...