रिषिकेष, जुलाई 9 -- Rishikesh News: हरेला पर्व को पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान के रूप में मनाने की तैयारियां नगरपालिका डोईवाला ने तेज कर दी हैं। इस वर्ष 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 16 जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर तेलीवाला स्थित शहरी ऑक्सीजन वन में हजारों पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही नदी किनारे तटों को सुरक्षित रखने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से भी बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पौधरोपण वाले स्थलों पर गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं, जिससे कि निर्धारित समय पर व्यापक स्तर पर पौधे लगाए जा सकें। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोग शामिल होंगे। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि हरेला पर्व केवल पौधे लगाने का कार्यक्...