रिषिकेष, अगस्त 29 -- Rishikesh News: विकासखंड डोईवाला कार्यालय परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और 'उत्तराखंड के गांधी' स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा स्थापित की गई। डोईवाला प्रदेश का पहला विकासखंड है, जहां बडोनी की प्रतिमा स्थापित हुई है। शनिवार को विकासखंड डोईवाला कार्यालय परिसर में यूपी के राज्यमंत्री नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव सितंबर 2025 में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में पारित हुआ था। ब्लॉक प्रमुख की पहल पर अब यह प्रस्ताव धरातल पर साकार हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...