Rishikesh News: डोईवाला के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक
रिषिकेष, सितम्बर 3 -- Rishikesh News: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विधायक बृजभूषण गैरोला ने दून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की। विधायक बृजभूषण ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेयजल, सड़क और बिजली से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही सुसवा सॉन्ग और जाखन नदी में तटबंध निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि तटबंध बनने से नदी किनारे बसे क्षेत्रों को बाढ़ और कटाव से सुरक्षा मिल सकेगी। विधायक ने बताया कि रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में मुख्य सचिव से भी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.