रिषिकेष, जुलाई 23 -- Rishikesh News: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कॉलोनियों में आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए राज्य योजना के अंतर्गत कुल 3.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने बताया कि प्रदेश सरकार डोईवाला विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वीकृत धनराशि से ग्राम पंचायत कोटिमयचक के चक नैभा एवं कल्लूवाला, ग्राम पंचायत रानीपोखरी के नागाघेर एवं शांतिनगर और ग्राम पंचायत रामनगर डांडा के मिढ्ढावाला में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सरस्वती पुरम, शिवशक्ति एंक्लेव, नत्थूवाला ढांग, नंदा कॉलोनी फेज-1 और बद्रीश कॉलोनी में भी काम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...