रिषिकेष, जुलाई 12 -- Rishikesh News: मुनिकीरेती स्थित खारास्रोत पार्किंग में झगड़ रहे दिल्ली के चार युवकों को रोकना एक स्थानीय युवक का भारी पड़ गया। उन्होंने युवक की जमकर धुनाई करते हुए जबड़े, कंधे और पैर को जख्मी कर दिया। वहीं, एक और शख्स उनके बीच बचाव में कूदा तो उसे भी दिल्ली के युवकों ने जमकर पीटा। शिकायत पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...