रिषिकेष, जुलाई 30 -- Rishikesh News: ज्योतिर्मठ के ग्राम चांई में पौराणिक सीता मंदिर का नवनिर्माण नहीं होने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के लिए स्वीकृत धनराशि का ब्यौरा देने और मंदिर नवनिर्माण की मांग की।

मंदिर की स्थिति गुरुवार को यूकेडी के कार्यकर्ता चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप स्थित बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यालय में पहुंचे। यहां केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि चमोली के विकासखंड ज्योतिर्मठ के ग्राम चांई में माता सीता का उत्तर भारत का एकमात्र पौराणिक मंदिर है। वर्तमान समय में यह पवित्र मंदिर काफी जीर्ण-क्षीण अवस्था में है। मजबूरन पुजारी और भक्तों को मंदिर से हटकर एक कमरे में माता सीता की शिला की पूजा करनी पड़ रही है।

स्थानीय ...