रिषिकेष, अक्टूबर 31 -- Rishikesh News: तीर्थनगरी ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में भारत रत्न पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनायी गई। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने सभी से स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। शनिवार को रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की फोटो पर पुष्प् अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और अदम्य साहस के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसी कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से...