रिषिकेष, नवम्बर 21 -- Rishikesh News: लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से पुराने बिजली मीटरों को बदलकर नए मीटर लगाए जाने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं की आपत्तियों और असमंजस को देखते हुए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के वार्ड संख्या एक की सभासद रेणुका विकास भंडारी ने इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। सभासद रेणुका भंडारी ने बिजली विभाग के एसडीओ नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता पर दबाव बनाकर या उसकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर मीटर बदलने की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। उपभोक्ता अपनी इच्छा से नया मीटर लगवाना चाहता है तो यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन किसी भी तरह की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा...