रिषिकेष, जुलाई 14 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जनता की जरूरतें ही हमारी प्राथमिकता हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकास की इस श्रृंखला को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंगलवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के केशवपुरी वार्ड संख्या-11 में विधायक निधि के पांच लाख की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़क का शिलान्यास विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस सड़क की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कहा कि...