रिषिकेष, सितम्बर 3 -- Rishikesh News: देवी में एक घर में छापा मारकर आबकारी विभाग की टीम ने 18 लीटर कच्ची शराब के 36 पाउच बरामद किए हैं। मौके से टीम ने शराब की बिक्री में जुटी अमरजीत कौर को भी गिरफ्तार किया है। निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभागीय टीम शराब की तस्करी और अवैध बिक्री रोकने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...