रिषिकेष, अगस्त 19 -- Rishikesh News: बेटी की शादी के गहने लेकर ऋषिकेश से गुमानीवाला जा रही एक महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। घर पहुंचने पर महिला को पर्स गायब मिला। तो उसके होश उड़ गए। पर्स में 16 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने और 64 हजार रुपये की नकदी रखी थी। पीड़िता ने फौरन इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज अज्ञात की पहचान को प्रयास तेज किए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना 18 अगस्त में दिन की है। पीड़ित सुमन राणा निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला ने तहरीर में बताया कि वह हरिद्वार रोड स्थित भतर विहार गेट पर केले लेने के लिए रूकी थी। उसने शक जताया कि ठेली संचालक ने ही उनके बैग से पर्स चुराया है। अज्ञात की पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस ने बुधवार को ठेली संचालक को हरिद्वार बाइपास मार्ग स्थित योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन ...