रिषिकेष, अगस्त 21 -- Rishikesh News: नव मधुबन आश्रम ट्रस्ट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चार दिवसीय ऑडिशन शुरू हुआ। पहले दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित बच्चे जन्माष्टमी से पहले आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल, अजीत दास, प्रभु, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पुंदाग के राधाकृष्ण मंदिर में 4 को जन्माष्टमी का होगा भव्य आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...