Rishikesh News: चाकू से जानलेवा हमले में आरोपी गिरफ्तार
रिषिकेष, अक्टूबर 6 -- Rishikesh News: चंद्रेश्वरनगर में युवक पर जानेलवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हमले की यह घटना चार अक्टूबर की है। स्वाति सिंह निवासी चंद्रेश्वरनगर ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई योगेश सिंह के साथ रात 9:30 बजे अर्पित पुत्र लालचंद निवासी चंद्रेश्वरनगर ने झगड़ा किया। विवाद में योगेश के पेट में चाकू से वार किया गया, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे एम्स में भर्ती किया गया है।एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में आरोपी से घटना में प्रयुक्त फोल्डिंग चाकू भी बरामद कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: चाकू से हमला कर युवक को किया लहुलूहान मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा को बढ़ाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.