रिषिकेष, जुलाई 28 -- Rishikesh News: बारिश में खदरी खड़कमाफ में मंगलवार को जलभराव के चलते खादर क्षेत्र में जलीय प्रजाति के सांप भी ग्रामीणों के घर तक पहुंच गए। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जानकारी मिलते ही पर्यावरण प्रेमी विनोद जुगलान भी स्थानीय निवासी कमल सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने घर के भीतर से चार फीट लंबे सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। चतर सिंह के यहां भी ढाई फीट लंबे सांप को रेस्क्यू किया। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में चेतावनी रेखा छूकर बही गंगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...