Rishikesh News: घमंडपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार
रिषिकेष, अगस्त 9 -- Rishikesh News: घमंडपुर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोच लिया। तलाशी में तस्कर से पुलिस को करीब छह ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में पहचान शेखर निवासी सपेरा बस्ती, डोईवाला के रूप में हुई। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.