रिषिकेष, सितम्बर 17 -- Rishikesh News: खैरीखुर्द में गृहक्लेश के चलते 22 वर्षीय श्रमिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। मृतक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का निवासी था। रायवाला पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे खैरीखुर्द स्थित किराये के मकान में युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक कमरे में पंखे से चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। कमरे में उसका भाई अंकुर भी मौजूद था। पूछताछ में मृतक की पहचान शिवम पुत्र रक्षपाल, निवासी ग्राम कटैया उस्मानपुर, शाहजहांपुर, यूपी के रूप में हुई।एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। युवक के मोबाइल की जांच में बुधवार रात पत्नी से कई बार बातचीत और इसके बाद उसकी नौ मिस्ड कॉल मिलीं।...