Rishikesh News: गंगा में बहते श्रद्धालु को बचाया
रिषिकेष, जुलाई 6 -- Rishikesh News: त्रिवेणीघाट पर मुरादाबाद का एक श्रद्धालु सोमवार को गंगा स्नान करते हुए तेज प्रवाह की चपेट में आ गया। घाट पर मौजूद लोगों ने यह देखा, तो फौरन इसकी सूचना जल पुलिस और एसडीआरएफ जवानों को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे जवानों ने श्रद्धालु के रेस्क्यू को ऑपरेश शुरू किया, जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद श्रद्धालु को सकुशल बचा लिया गया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पूछताछ में श्रद्धालु की पहचान 25 वर्षीय नमित कुमार निवासी ग्राम मलपुर नगर, कांठ, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वहीं,पांच जुलाई को सिरासु में गंगा में नहाते हुए डूबे मेरठ निवासी सार्थक की खोजबीन को सोमवार को भी टीम ने गंगा में अभियान चलाया, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.