Rishikesh News: कोडसी और पाववला सौड़ा में सड़कें होंगी चकाचक
रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार ने 67.62 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इनमें कोडसी में आंतरिक मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और पाववला सौड़ा में शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है। विधायक बृजभूषण गैरोला के मुताबिक ग्राम कोडसी के फागसी-वडोगल गांव में 694 मीटर आंतरिक मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के लिए 39.84 लाख रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत ग्राम पंचायत पाववला सौड़ा में रायपुर-थानों मुख्य मार्ग से शिव मंदिर तक 1.35 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुधार के लिए 27.78 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। दोनों सड़कों के लिए स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.