रिषिकेष, सितम्बर 1 -- Rishikesh News: नगर पालिका डोईवाला के वार्ड नंबर 11 केशवपुरी-राजीव नगर स्थित दशहरा मेला ग्राउंड के पार्क के सौंदर्यीकरण की योजना 16 महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। करीब 97 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित कार्य की रफ्तार धीमी होने से अब योजना पर सवाल उठने लगे हैं। अब तक मौके पर चारदीवारी, मिट्टी भरान और पार्क के चारों ओर फुटपाथ का निर्माण कार्य कराया गया है। वहीं, झूले समेत सौंदर्यीकरण से जुड़े कई कार्य अभी बाकी हैं। दशहरा मेला ग्राउंड के पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए तत्कालीन शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से नगर पालिका को धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद नगर पालिका की ओर से कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य की देखरेख नगर पालिका के अवर अभियंता अखिलेश खंडूड़ी कर रहे हैं। करीब 16 महीने बीतने के बावजूद पार...