Rishikesh News: करवा चौथ पर तीर्थनगरी के बाजारों में रौनक
रिषिकेष, अक्टूबर 28 -- Rishikesh News: करवा चौथ को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। पर्व के मद्देनजर मुख्य बाजार, घाट रोड, मुनिकीरेती क्षेत्र के बाजारों में सुहागिनों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की तैयारियों को लेकर कपड़ों, आभूषणों और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की। शहर में जगह-जगह मेहंदी कलाकारों के स्टॉल सजे रहे। सुबह से ही इन स्टॉलों पर महिलाओं की कतारें लगी। इस बार बाजार में मारवाड़ी, अरेबिक, फ्लोरल वाली कस्टमाइज्ड मेहंदी की भारी मांग रही। करवा चौथ त्योहार पर बुधवार को तीर्थनगरी के बाजार में खूब चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- Dehradun News: करवा चौथ को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश के बाजारों में भीड़ सुहागिन महिलाओं ने जमकर खरीदारी कर अपने हाथों में पिया के नाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.