Rishikesh News: करवा चौथ पर डोईवाला बाजार में रही रौनक
रिषिकेष, अक्टूबर 28 -- Rishikesh News: सुहाग के प्रतीक करवा चौथ के पर्व को लेकर डोईवाला बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में रौनक देखने को मिली। पर्व की तैयारियों के लिए महिलाओं ने कपड़ों, श्रृंगार सामग्री, आभूषणों और बर्तनों की दुकानों पर खरीदारी की। बाजार में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने चूड़ियां, बिंदियां, मेहंदी, अन्य श्रृंगार सामग्री और पूजा के लिए मिट्टी के करवे खरीदे। वहीं, कपड़ों और आभूषणों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ नजर आई। रेलवे रोड के श्रृंगार विक्रेता अमन गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह है और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी के लिए दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.