रिषिकेष, सितम्बर 7 -- Rishikesh News: पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पालिका के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को कपड़े के थैले वितरित कर पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण की सबसे बड़ी दुश्मन है। स्वच्छ परिवेश के लिए लोगों को पॉलीथिन छोड़कर कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...