रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: उत्तराखंड एसडीआरएफ ने भटिंडा में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें पांच राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस जीत के साथ उत्तराखंड एसडीआरएफ ने नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। सेनानायक अर्पण यदुवंशी की निगरानी और उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम ने तकनीकी दक्षता, अनुशासन और बेहतर समन्वय का प्रदर्शन किया। सेनानायक ने कहा कि यह सफलता टीम की मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड पुलिस और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। पिछले वर्ष भी उत्तराखंड एसडीआर...