रिषिकेष, सितम्बर 29 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। तीर्थनगरी ऋषिकेश में विद्युत पोल पर दिखने वाले तारों के जाल से अब क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी। इसके लिए क्षेत्र में 357 करोड़ की लागत से परियोजना का शुभारंभ किया गया। जिसमें क्षेत्र में 33 केवी की 48 किमी, 11 केवी की 103 किमी तथा एलटी लाइन की 111 किमी विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। मंगलवार को वीरभद्र मार्ग पर विद्युत विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भूमि पूजन कर आरडीएसएस के अंतर्गत विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की योजना का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि विद्युत लाइनों को भूमिगत किए जाने से ऋषिकेश शहर को लंबे समय से दिखाई देने वाले बिजली के तारों के जाल से मुक्ति मिलेगी और शहर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही वि...